मतदान केंद्रों पर मोबाइल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज, । निकाय चुनाव को लेकर एक ओर प्रशासन द्वारा तैयारियों को पूरा किया जा रहा है तो दूसरी ओर पुलिस अधिकारियों द्वारा आचार संहिता के नियमों का पालन पूरी तरह से करने के लिए प्रत्याशियों, समर्थकों को चेताया जा रहा है।
डीएम हर्षिता माथुर ने बताया कि मतदान केंद्रों को लेकर पूरी तरह से तय है कि 100 मीटर की दूरी पर इलेक्ट्रिक डिवाइस रहेगी। यानी केंद्रों के अंदर मोबाइल बिल्कुल नहीं ले जाना है। इसे किसी के पास केंद्र के बाहर छोड़कर आना होगा।
मतदान वाले दिन केंद्रों के आसपास लगने वाले बस्ते भी 200 मीटर की दूरी पर राजनैतिक दल लगा सकेंगे। राजनैतिक दल, प्रत्याशी नियमों के पालन का जरूर करें ताकि कार्रवाई से बचा जा सके।
एसपी ने बताया कि बाइक और अन्य वाहनों को केंद्र से दूर खड़ा किया जाए ताकि जाम या अन्य समस्या से बचा जा सके। केंद्रों के अंदर बाइकों और प्राइवेट वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। डीएम का कहना है कि प्रशासन पारदर्शी और भयमुक्त चुनाव को संकल्पबद्ध है।