जेल में रहकर रेप का आरोपी प्रथम श्रेणी में हुआ पास,

जेल में रहकर रेप का आरोपी प्रथम श्रेणी में हुआ पास, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । माथे पर रेप का आरोप लगा था तो मां-बाप का सिर शर्म से झुक गया। मगर आज उसी ने जेल में रहकर पढ़ाई की और परीक्षा में पास होकर घरवालों का नाम रोशन किया है।
जिला जेल में हाईस्कूल में एक तथा इंटर में दो बंदी परीक्षार्थियों ने परीक्षा पास की है। जेल प्रशासन ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।
थाना जैथरा के गांव लहचोरा निवासी मदन लाल पुत्र ग्रीश चन्द्र पर किशोरी को ले जाने एवं दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज थी। इस मामले में वह जेल में निरूद्ध था।
जेल में रहकर मदन लाल ने हाईस्कूल का फार्म भरा और परीक्षा फिरोजाबाद जेल में जाकर दी थी। मंगलवार को हाईस्कूल का रिजल्ट आया। उसमें मदन लाल ने 600 में से 419 नंबर प्राप्त किए है। इंटरमीडिएट में दो बंदी परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
इंटर मे मीतेश पुत्र राजकुमार निवासी विजौरी कोतवाली देहात को 249 नंबर मिले है। मीतेश ने सेंकेड स्थान प्राप्त किया है। एक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। परिजनों ने उनकी उपलब्धि पर बधाई दी है।

जिला जेल में शिक्षा का अच्छा माहौल बनाया जा रहा है। परिणाम यह है कि हाईस्कूल के छात्र के 70 प्रतिशत नंबर आएं है। इंटर में दो बच्चें पास हुए है। जेल प्रशासन का पूरा प्रयास है कि बंदियों को शैक्षणिक माहौल दिया जाएं। जिससे बंदियों की योग्यता चाहरदीवारी के कारण बर्बाद न हो।

अमित चौधरी
जिला जेल अधीक्षक एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks