पूर्व विधायकों ने 55 की उम्र के बाद किया इंटर

दो पूर्व विधायकों ने 55 की उम्र के बाद किया इंटर, रिपोर्ट योगेश मुदगल

आगरा/बरेली/मेरठ ,.। उम्र को धता बताकर दो पूर्व विधायकों ने इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कर मिसाल पेश की है। बरेली के बिथरी चैनपुर के पूर्व भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने 55 साल की उम्र में और सपा सरकार में मंत्री रहे और हस्तिनापुर के पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि ने 59 साल की उम्र में परीक्षा पास की है।

पूर्व भाजपा विधायक पप्पू भरतौल को 500 में से 263 नंबर मिले हैं। समाजशास्त्रत्त् विषय में उन्हें 81 नंबर मिले हैं। पप्पू भरतौल का कहना है कि वह वकील बनना चाहते हैं। वहीं प्रभुदयाल वाल्मीकि ने बागपत के आदर्श इंटर कॉलेज जोहड़ी से 12वीं की परीक्षा पास की है। परीक्षा पास करने पर उन्होंने कहा कि अभी समय मिल गया तो इंटर की परीक्षा दे दी। अब डिग्री की भी पढ़ाई करेंगे। पूर्व मंत्री 59 वर्षीय प्रभुदयाल वाल्मीकि 2002 और 2012 में सपा से विधायक रहे। मंत्री भी रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks