08 जुआरी जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार, कुल 5200 रुपये, तास के पत्ते बरामद

एटा ~ थाना नयागांव पुलिस की छापामारी, चेकिंग के दौरान 08 जुआरी जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार, कुल 5200 रुपये, तास के पत्ते बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य जुआ/सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस द्वारा 08 जुआरियों को जुआ खेलते समय रंगेहाथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 18.07.2020 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चार जुआरियों को अकबरपुर सचिवालय के पीछे तथा और चार जुआरियों को लाल मोहम्मद के घर के सामने कब्रिस्तान से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों की जामातलाशी तथा मौके से *कुल 5200 रुपये* बरामद किए गए हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना नयागांव पर *मु०अ०सं० 174/2020 धारा 13 जुआ एक्ट 188 भादवि व 3 महामारी अधिनियम* व *मु०अ०सं० 173/2020 धारा 13 जुआ एक्ट 188 भादवि व 3 महामारी अधिनियम* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता
1- अतीक पुत्र फकीरे निवासी ग्राम अलीपुर, थाना नयागांव एटा।
2- ईशरत पुत्र अजहर निवासी उपरोक्त।
3- केसर पुत्र खालिद हुसैन उपरोक्त।
4- जाहिर पुत्र खुर्शीद निवासी अलीपुर निवासी उपरोक्त।
5- सतेंद्र पुत्र राजबहादुर अकबरपुर, नयागांव, एटा।
6- शिवम पुत्र शैलेन्द्र निवासी उपरोक्त।
7- अबरार पुत्र करार हुसैन निवासी अलीपुर, नयागांव, एटा।
8- रामपाल पुत्र बहादुर निवासी सुल्तानपुर पलरा, नयागांव, एटा।

बरामदगी
1- 5200 रुपये, ताश पत्ते

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- थानाध्यक्ष दिनेश सिंह
2- उपनिरीक्षक अरविंद कुमार
3- उपनिरीक्षक प्रेम कुमार
4- आरक्षी मधूसुदन
5- आरक्षी अरविंद
6- आरक्षी शिवम
7- आरक्षी दिलीप
8- आरक्षी रविन्द्र
9- आरक्षी चालक जयवीर सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks