एटा – थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, चेकिंग के दौरान एक शातिर टाॅप-10 अपराधी सतेंद्र अवैध कारतूस सहित गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में टाॅप-10 अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक शातिर टाॅप-10 अपराधी को तीन अवैध जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 18.07.2020 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम सराय जरैलिया के पास बनी धर्मशाला के पास से एक शातिर टाॅप-10 अभियुक्त सतेंद्र पुत्र डालचंद निवासी ग्राम सराय जरैलिया थाना मारहरा एटा को गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्त की जामातलाशी में उसके कब्जे से तीन अवैध जिंदा कारतूस 315 बोर के बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मारहरा पर *मुअसं- 136/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता:-
- सतेंद्र पुत्र डालचंद निवासी ग्राम सराय जरैलिया थाना मारहरा एटा
अभियुक्त सतेंद्र का आपराधिक इतिहास:-
- मुअसं- 378/16 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली कासगंज, कासगंज
- मुअसं- 376/16 धारा 41/102 सीआरपीसी व 411 भादवि कोतवाली कासगंज
- मुअसं- 393/16 धारा 3 यूपी गुंडा एक्ट थाना मारहरा एटा
- मुअसं- 484/16 धारा 110जी थाना मारहरा एटा
- मुअसं- 180/17 धारा 307 भादवि थाना मारहरा एटा
- मुअसं- 183/17 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट थाना मारहरा एटा
- मुअसं- 624/16 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना मारहरा एटा
- मुअसं- 406/17 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना मारहरा एटा
बरामद मालः-
- तीन अवैध जिंदा कारतूस 315 बोर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह भदौरिया
2- उपनिरीक्षक बलवंत सिंह
3- आरक्षी जगवीर सिंह
4- आरक्षी मनोज कुमार
5- आरक्षी चालक राहुल देव
