
भाजपा प्रत्याशियों के नामाकन में उमड़ा जन सैलाब।*
*अलीगंज न0पा0प0से सुनीता गुप्ता,जैथरा नगर पंचायत क्षेत्र से विजेंद्र सिंह चौहान ने किया नामांकन।*
एटा-निकाय चुनाव के नामांकन की अंतिम तारीख को अलीगंज तहसील परिसर में नगर पालिका परिषद अलीगंज के अध्यक्ष पद हेतु भाजपा की घोषित प्रत्याशी सुनीता गुप्ता व जैथरा नगर पंचायत क्षेत्र से भाजपा के विजेंद्र सिंह चौहान ने अपने हज़ारों समर्थकों के साथ अपने अपने आरओ के समक्ष नामांकन किया। नामांकन के समय क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर,दिनेश गुप्ता, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश शोध प्रमुख डॉ एसएम नईम, सुजीत गुप्ता बॉबी,पीयूष शाक्य विकास गुप्ता, शुभम कश्यप,आदि उपस्थित रहे।रिपोर्ट देवेंद्र शर्मा देवू