गुजरात के ढोलका तहसील के पास जहरीली गैस लीक होने से चार लोगों की मौत

गुजरात के ढोलका तहसील के पास जहरीली गैस लीक होने से चार लोगों की मौत

जरात में जहरीली गैस रिसाव (लीक) का मामला सामने आया है। जहरीली गैस के रिसाव से चार लोगों की मौत हो गई है। अदमदाबाद जिले के ढोलका तहसील के सिमीज-ढोली गांवों के पास चिरिपाल ग्रुप ऑफ कंपनीज में जहरीली गैस का रिसाव हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये सभी केमिकल कंपनी के ही कर्मचारी थे। ये कर्मचारी एक केमिकल के टैंक को साफ करने के लिए उसमें उतरे थे। टैंक में जहरीली गैस लीक करने लगी। जिसके चलते इन चारो कर्मचारियों की दम घुटने से मौत हो गई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks