सपा की मेयर प्रत्याशी भाजपा में शामिल

सपा की मेयर प्रत्याशी भाजपा में शामिल, रिपोर्ट योगेश मुदगल

लखनऊ,प्रमुख संवाददाता। निकाय चुनाव प्रत्याशियों की घोषणा के बीच रविवार को भाजपा ने सपा खेमे में बड़ी सेंधमारी की।

शाहजहांपुर से सपा से मेयर प्रत्याशी घोषित पूर्व मंत्री व सांसद स्व. राममूर्ति वर्मा की बहू शाहजहांपुर की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना वर्मा को प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। अर्चना वर्मा शाहजहांपुर नगर निगम से भाजपा की प्रत्याशी हो सकती हैं।

शाम को पांच बजे भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा का पटका पहना कर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

शाहजहांपुर के बड़े राजनीतिक परिवार से हैं अर्चना वर्मा इस मौके पर ब्रजेश पाठक ने कहा कि यूपी भाजपा में शाहजहांपुर के बड़े राजनीतिक परिवार की नेता अर्चना वर्मा का स्वागत है। अर्चना वर्मा का परिवार बड़ा राजनीतिक परिवार है। इस परिवार ने समाजसेवा के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। अर्चना वर्मा जिला पंचायत की अध्यक्ष रही हैं। इनके ससुर स्व. राममूर्ति सिंह वर्मा दो बार सांसद, चार बार विधायक तथा दो बार मंत्री रहे हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks