थाने के बाहर शव रख जाम लगाने वालों पर रिपोर्ट, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,जैथरा। युवक की मौत के बाद शव को थाना के बाहर रखकर जाम लगाना ग्रामीणों को भारी पड़ गया। पुलिस ने दो सौ ग्रामीणों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। हंगामा करने, जाम लगाने वालों को वीडियो से पुलिस चिह्नित कर रही है।
थाना जैथरा में तैनात एसआई प्रवेन्द्र कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शनिवार रात को गांव कसा पश्चिमी के ग्रामीणों ने थाने के बाहर शव रख जाम लगा दिया था। इस पर जैथरा पुलिस के अलावा बागवाला, अलीगंज, जसरथपुर, राजा का रामपुर पुलिस ने समझाने का प्रयास किया। ग्रामीण नहीं माने। बाद में अफसरों के समझाने के बाद माने। बता दें कि थाना जैथरा के गांव कसा निवासी धर्मेन्द्र कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव के ही आरोपी संतोष से जमीन का विवाद है। 16 अप्रैल को अरविंद पर आरोपी संतोष, भाई मुकेश, गगन, अंकित ने हमला कर दिया।