सिढ़पुरा से भाजपा ने कामिनी को बनाया अध्यक्ष प्रत्याशी, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज, । भाजपा ने जिले की सात में से पांच नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। सिढ़पुरा से कामिनी गुप्ता को भाजपा ने अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है। भरगैन व मोहनपुर पर अध्यक्ष प्रत्याशी भाजपा ने अभी घोषित नहीं किए हैं।
रविवार की देरशाम भाजपा के द्वारा जारी की गई नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों की सूची में सबसे बढ़ा बदलाव सिढ़पुरा में देखने को मिला है। निर्वतमान चेयरमैन कंचन गुप्ता को इस बार टिकट नहीं दिया गया है। उनके स्थान पर भाजपा नेता श्याम सुंदर गुप्ता की पत्नी को भाजपा ने अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने अमांपुर से सुलोचना गुप्ता, सहावर से पिंकी साहू उर्फ कीमती साहू, बिलराम से सुनीता व पटियाली से कंचन शाक्य को टिकट दी गई है।
पांच नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों की सूची-
अमांपुर- सामान्य- सुलोचना गुप्ता
सहावर- सामान्य महिला- पिंकी साहू उर्फ कीमती साहू
सिढ़पुरा- सामान्य महिला- कामिनी गुप्ता
बिलराम- अनुसूचित जाति महिला- सुनीता
पटियाली- पिछड़ा वर्ग महिला- कंचन शाकय