कासगंज से डा. शशिलता चौहान का नाम न होने से वह काफी आहत, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज। भाजपा के द्वारा निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की सूची कासगंज से डा. शशिलता चौहान का नाम न होने से वह काफी आहत हैं। उन्होंने कहा कि उनके साथ विश्वासघात हुआ है। वह कासगंज नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दाखिल करेंगी। भाजपा ने कासगंज से मीना माहेश्वरी को प्रत्याशी घोषित किया है।
रविवार का डा. शशिलता चौहान ने कहा कि भाजपा के द्वारा टिकट न दिए जाने के बाद समर्थक उनसे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने के लिए दबाव बना रहे हैं। समर्थकों की भावनाओं को द्रष्टिगत रखते हुए वह निर्दलयी प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरेंगी।