#Etah Corona Update…
सुबह सुबह कोरोना की खबर
पावर प्लांट का सिक्योरिटी गार्ड निकला कोरोना पॉजिटिव
32 वर्षीय युवक ग्राम व पोस्ट बड़ागांव, झांसी का रहने वाला है एवं मलावन प्लांट में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी के लिए आया था। मलावन के गार्डों ने इसको गेट से ही लौटा दिया और कहा है कि पहले जांच कराइए उसके बाद ही जॉइनिंग मिलेगी। युवक द्वारा जिला अस्पताल में जांच कराने आया। जहां ट्रूनाट मशीन से जांच कराने के पश्चात आई रिपोर्ट में पॉजीटिव पाया गया है।
जांच कराने के बाद रात 18 जुलाई में यह व्यक्ति अपने फूफा जी के घर ग्राम- रामपुरा, जिला- औरैया में पहुंच चुका है और इस समय यह व्यक्ति अपने फूफा जी के घर पर ही है।
