
एटा,22 अप्रैल। विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने कहां कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा आदेश दिया गया है कि जनपद में घुमंतू गोवंशो को तत्काल गौशाला पहुंचाया जाए लेकिन यह आदेश मात्र हवा हवाई बनकर रह गया सभी घुमंतू गोवंश सड़कों पर ही दिखाई दे रहे हैं लेकिन इनकी कोई सुध लेने वाला नहीं है जव कि उ.प्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज गौवंशो को लेकर काफी गम्भीर रहते है गौवंशो के आशीर्वाद से ही उ.प्र.मे दुबारा सरकार बनीं तथा विपक्ष खूब चिल्लाया कि गोवंशो ने खेतों में नुकसान किया इसके बावजूद भी सरकार बनीं। इसको लेकर मुख्यमंत्री जी को विचार कर जिले के अधिकारियों को सख्त आदेश देकर गौवंशो के प्रति शिथिलता बरत रहे अधिकारियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए। क्यों कि जिले में कुछ प्रशासनिक अधिकारी मुख्यमंत्री जी की सरकार को बदनाम करने में जुटे हुए हैं। वहीं जिले के जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक काफी गंभीर हैं लेकिन वह कहावत है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता यहां पर बिल्कुल सिद्ध हो रही है क्योंकि जब जब विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता द्वारा अवगत कराया गया तब तब इन दोनों अधिकारियों द्वारा पूरा समर्थन दिया जाता है। लेकिन कुछ सरकार विरोधी अधिकारी गोवंशो के प्रति अपना रवैया ठीक नहीं रखते हैं।
श्री चौहान ने कहां कि मैने एक अखबार के माध्यम से पढा था कि पाँच ब्लाक अलीगंज, सकीट,अबागढ,जलेसर,निधौलीकला, घुमंतू गोवंशो से मुक्त होने का दावा किया जा रहा हैं लेकिन कल विश्व हिन्दू परिषद की टीम के द्वारा सकीट क्षेत्र का भ्रमण कराया गया तो गोवंश सड़कों पर घूमते हुए पाए गए। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अधीनस्थों के द्वारा फर्जी रिपोर्ट करके प्रशासन को गुमराह किया जा रहा है। जबकि लाखों रुपए की लागत से बनी गौशाला भदवास पर सफेद हाथी साबित हो रही है।
श्री चौहान ने कहा कि सभी जगहों का भ्रमण कराया जाएगा तथा उसकी सूचना माननीय मुख्यमंत्री जी को उपलब्ध कराई जाएगी ताकि गलत सूचना देने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई हो सके।