रीवा के युवा कवि सिद्धार्थ श्रीवास्तव हुए झांसी में सम्मानित
प्रदीप कुमार तिवारी मध्य प्रदेश की रिपोर्ट

रीवा- 21 अप्रैल! भगवान परशुराम राम जयंती पर विप्र सेना एवं महाराणा प्रताप विंग के तत्वावधान में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में रीवा के युवा कवि सिद्धार्थ श्रीवास्तव को विशेष रूप से सम्मानित किया गया! कार्यक्रम के अतिथि बृजेश तोमर, विकास पाठक, आयोजक मंडल के सदस्य साकेत पुरोहित, मनु सिंह परिहार, निशिकांत दुबे, दिनेश शर्मा एवं पुष्पेंद्र चौहान ने सिद्धार्थ को शॉल श्रीफल एवं बतौर स्मृति चिन्ह भगवान परशुराम की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया!
उक्त आशय की जानकारी युवा कवि अभिनव सिंह बघेल ने आज यहां पर जारी अपनी एक लिखित प्रेस विज्ञप्ति में दी है!
श्री बघेल ने अपनी विज्ञप्ति में आगे बताया कि उक्त कार्यक्रम में देश के कई साहित्यकार उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से सुकून शिवपुरी, राजेंद्र विदुआ बुंदेली, डॉ प्रतिभा पटेल जबलपुर, अंजली गुप्ता, आशीष पटेरिया, जयपाल जाट, प्रदीप अवस्थी, सुभाष पाठक जिया एवं घनश्याम शर्मा शामिल है!
विदित हो कि सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने तीन वर्ष की अल्प आयु से काव्य पाठ करना प्रारंभ किया था और अपने साहित्यिक गुरु सुभाष श्रीवास्तव के साथ 25 वर्षों में पूरे देश भर में साहित्यिक यात्राएं की! स्वयं भी साहित्यिक आयोजन किये! कवि सम्मेलन एवं कवि गोष्ठियां आहुत की और कोरोना काल में जब ऑफलाइन कार्यक्रम नही हो रहे थे तब 200 दिन लगातार अपने फ़ेसबुक पेज शायर सिद्धार्थ श्रीवास्तव में कवियों शायरों को आमंत्रित किया ताकि साहित्यिक गतिविधियों में विराम ना लगे!
सिद्धार्थ श्रीवास्तव को सम्मानित किए जाने पर समाजसेवा एवं साहित्य जगत के जिन महत्वपूर्ण लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए हर्ष व्यक्त किया है उनमें प्रमुख रूप से जन अभियान परिषद के उप निदेशक अमिताभ श्रीवास्तव, संभागीय समन्वयक प्रवीण पाठक, समाजसेवी विक्रांत द्विवेदी, कौशलेश मिश्रा, संकल्प परौहा, प्रकाश द्विवेदी, शशि मिश्रा, सुजीत द्विवेदी, लईक खान, वरिष्ठ समालोचक डॉ चंद्रिका चंद्र, वरिष्ठ रचनाकार गिरिजा शंकर शुक्ल गिरीश, वरिष्ठ साहित्यकार एवं सिद्धार्थ के गुरु सुभाष श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार जयराम शुक्ला, वरिष्ठ साहित्यकार जगजीवन लाल तिवारी, कवि रामसुन्दर द्विवेदी, रामलखन केवट जलेश, डॉ राजेन्द्र गुप्ता बैकुंठपुरी, अनिल अयान, जानकी प्रसाद पांडेय, साकेत श्रीवास्तव, शुभम शर्मा, अनिल सागर, दिप्तेश तिवारी, शिवांशु तिवारी एवं हिमांशु तिवारी आदि शामिल है!