शुक्रवार को जुमे की नमाज तीनों तहसील क्षेत्रों में सकुशल सम्पन्न

एटा ! आज शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान जिला मजिस्ट्रेट अंकित कुमार अग्रवाल एवं एसएसपी उदय शंकर सिंह द्वारा अन्य अधिकारियों के साथ शहर के जीटी रोड, ठण्डी सड़क तिराहा, गोदाम चौकी के पश्चात कस्बा अलीगंज में विभिन्न नमाज स्थलों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया !
डीएम ने नमाज स्थल पर नमाजियों से उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी की तथा तैनात पुलिस बल को पूर्ण मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए !
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिहं ने कडे शब्दों में कहा कि अराजकतत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, कानून एवं शांति व्यवस्था से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा !
इस अवसर पर एसडीएम अलीगंज मानवेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार राकेश कुमार सहित अन्य अधिकारीगण आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks