
*सहारनपुर…अतीक अहमद और अशरफ हत्याकांड को भारतीय जनता पार्टी निकाय चुनाव में एक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है। सहारनपुर में नगर निकाय चुनाव के दौरान आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया जिसमें नगर विधायक राजीव गुंबर भी मौजूद रहे, इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा है कि अतीक और अशरफ को ऊपर पहुंचाया, साथियों ने कहा कि उसी तरीके से अब शहर के गुंडों को बाहर भगाना है और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ अजय सिंह को जिताना है नगर विधायक राजीव गुंबर का यह वीडियो इस वक्त काफी तेजी से वायरल हो रहा है।*