2004 में हुई लूट के मामले में 17 आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज थी, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । लूट के मामले में बुधवार को आरोपी जुगेन्द्र सिंह यादव को तलब किया गया। कोर्ट में लाने से पहले पुलिस का सख्त पहरा रहा। पेशी के बाद जेल भेज दिया गया।
एडीजीसी शांतनु पाराशर के बताया कि 2004 में लूट का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें वादी ठाकुर किशोर कुमार सिंह है। इन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 2004 में हुई लूट के मामले में 17 आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज थी। मामले में स्टे भी चल रहा था, जो समाप्त हो गया। बुधवार को अपर जिला जज कक्ष संख्या तीन रामबाबू यादव के समक्ष पेश किया गया। इस दौरान दोनों पक्ष के अधिवक्ताओं ने दलील दी। बाद में उन्हे फिर से जेल भेज दिया गया है। कोर्ट लाने से पहले पुलिस ने कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था का इंतजाम किया। कई थानों का पुलिस फोर्स मौजूद रहा। जेल के बाहर काफी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे इसके साथ ही कोर्ट में भी पुलिस काफी सतर्क दिखी।