प्राइवेट अस्पताल से मरीज को सरकारी अस्पताल में लाने के लिए है। सरकारी अस्पताल से प्राइवेट अस्पताल में मरीज ले जाने के लिए नहीं, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । प्राइवेट अस्पताल में भर्ती मरीज के कॉल करने पर 108, 102 एंबुलेंस पहुंचेगी। एंबुलेंस मरीज को प्राइवेट अस्पताल से लाकर जिला स्तर पर भर्ती करायेगी। जहां से मरीज की हालत जांचने के बाद उसको बाहर भेजा जा सकेगा। जीवीके कंपनी के रीजनल मैनेजर राजीव कुमार ने बुधवार को कार्यालय में यह जानकारी दी।
रीजनल मैनेजर ने बताया कि तीन दिन पूर्व ही शासन और जीवीके कंपनी की सहमति पर शासनादेश जारी हुआ है। जिसके अनुसार प्रदेशभर में प्राइवेट अस्पताल से मरीज के कॉल करने पर एंबुलेंस पहुंचने के निर्देश दिये गये है। उन्होंने बताया कि ऐसा इसलिए किया गया है कि सड़क हादसे के बाद मरीज को जल्द उपचार मुहैया कराया जाना प्राथमिकता रहती है। गंभीर हालत में ऑपरेशन एवं अन्य मंहगी चिकित्सा सुविधा पर अधिक व्यय होता है। ऐसे में मरीज इन सुविधाओं को लेने के लिए प्राइवेट से सरकारी अस्पताल में भर्ती हो सकेगा। ऐसे मरीज के प्राइवेट अस्पताल से कॉल करने पर 102, 108 एंबुलेंस लेने पहुंचेगी। रीजनल मैनेजर ने बताया कि यह सुविधा प्राइवेट अस्पताल से मरीज को सरकारी अस्पताल में लाने के लिए है। सरकारी अस्पताल से प्राइवेट अस्पताल में मरीज ले जाने के लिए नहीं है।
जिले में 44 एंबुलेंस दे रही मरीजों को सेवा
रीजनल मैनेजर ने बताया कि जिले में 44 एंबुलेंस मरीजों को लाने-ले जाने की सेवा दे रही है। उसमें 23 एंबुलेंस 108 और 21 एंबुलेंस 102 संचालित हो रही हैं