अपने ही कॉलेज से पुत्र व पुत्री को फर्जी तरीके से डिग्री हासिल कराकर इन्हें शिक्षक के पद पर तैनात करवा दिया, रिपोर्ट योगेश मुदगल

मैनपुरी,किशनी, । फर्जी प्रमाण-पत्रों के सहारे शिक्षक की नौकरी हासिल करने वाले दो फर्जी शिक्षकों सहित तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। कन्नौज के ग्राम शंकरपुर निवासी युवक ने सीजेएम कोर्ट कन्नौज में इस संबंध में शिकायती पत्र दिया था। पिता ने अपने ही कॉलेज से पुत्र व पुत्री को फर्जी तरीके से डिग्री हासिल कराकर इन्हें शिक्षक के पद पर तैनात करवा दिया।
कन्नौज के ग्राम शंकरपुर निवासी सुघर सिंह पुत्र ज्वाला सिंह ने सीजेएम कोर्ट कन्नौज में शिकायती पत्र देकर कहा कि सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर निवासी अशोक कुमार पुत्र झब्बूलाल सौरिख स्थित महादेव प्रसाद महाविद्यालय हुसैनपुर में काम करता है। इस विद्यालय के पास ही गंगासिंह महाविद्यालय है। दोनों के प्रबंधक एक ही हैं। अशोक कुमार प्रबंधक का नजदीकी होने के कारण गंगासिंह महाविद्यालय का काम देखता है। अशोक कुमार के पुत्र हिमांशु उर्फ वेदांश ने फर्जी प्रमाण-पत्रों के सहारे प्राथमिक विद्यालय गपचरिया ब्लॉक हसेरन कन्नौज में शिक्षक की नौकरी पा ली है।
● सीजेएम कोर्ट कन्नौज में की गई थी इसकी शिकायत
● नगला अहिर किशनी में फर्जी शिक्षक के रूप में तैनात है पुत्री
पुत्री भी नगला अहिर में कर रही नौकरी
किशनी। उनकी पुत्री लक्ष्मी भी फर्जी अभिलेखों के सहारे किशनी ब्लॉक के विद्यालय नगला अहिर में नौकरी कर रही है। लक्ष्मी ने 2013-14 में महादेव प्रसाद महाविद्यालय से बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा पास की। 2013-14 में ही बीएससी की परीक्षा लक्ष्मी शाक्य के नाम से गंगासिंह महाविद्यालय से पास की। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने अशोक, उनकी पुत्री लक्ष्मी तथा पुत्र हिमांशु के खिलाफ कोर्ट के निर्देश पर धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।