सुभासपा के मेयर प्रत्याशी आनंद तिवारी ने कहा जनता का सेवक हूं जनता की सेवा करना हमारे जीवन का लक्ष्य।

वाराणसी :सर्किट हाउस के प्रांगण में मेयर प्रत्याशी आनंद तिवारी उर्फ राजू तिवारी ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए बताया कि हम जनता के सेवक हैं जनता की सेवा ही करना हमारे जीवन का लक्ष्य है और इस बार मेयर के चुनाव में मैं वाराणसी की जनता से यही कहना चाहता हूं इस बार आप ऐसा डिसीजन ले जो प्रत्याशी आपके बीच रहा हो आपकी हर एक समस्याओं का निस्तारण किया हो ऐसे प्रत्याशी को चुने।पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए आनंद तिवारी ने कहा कि जीतने के बाद मेरी सबसे पहली प्राथमिकता यही रहेगी की बनारस की जो भी सीवर पानी बिजली की समस्या सड़क की समस्या इन सारी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाएगा और जनता से जुड़ी हुई हर एक समस्या को गंभीरता से लिया जाएगा और उस पर पूर्ण रूप से कार्य कर जनता की उन समस्याओ का निदान किया जाएगा।उन्होंने आगे बताया कि हमारी पार्टी नगर निगम निकाय चुनाव में सभी सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारेगी।
जब उनसे पूछा गया कि आपकी पार्टी नगर निकाय चुनाव में कितनी सीट लाएगी तो उन्होंने बेबाकी से उत्तर दिया कि हमारी पार्टी 30 सीट पर जीत हासिल करेगी।
उन्होंने आगे बताया कि हमारी पार्टी जो वादा करती है उस वादे को पूरा करती है हमारे नेता ओमप्रकाश राजभर जी हैं और वह ऐसे नेता है जिन्होंने अपने एक एक कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का काम करते हैं।