न्यूज़ :-

उत्तर प्रदेश सरकार की रोडवेज़ बसों में हो रही अवैध बसूली पैसे लेकर भी नहीं मिलती सवारी को बस टिकिट॥
बदायूँ से गंजडुंडवारा जा रही थी रोडवेज बस, बस संख्या UP 25 AT 5617॥
इसी बस में संविदा पर कार्यरत है चालक और परिचालक ॥
चेकिंग के दौरान 33 सवारियों में से 23 सवारी मिली बिना टिकिट प्राप्त हुई ॥
सवारियों का आरोप परिचालक ने बसूले हैं पूरे रुपये पर नहीं दी टिकट॥
चालक और परिचालक पर मुकद्दमा दर्ज,यातायात अधीक्षक ने दर्ज करवाया मुकद्दमा॥
यातायात अधीक्षक अरविंद मिश्रा व सहायक यातायात निरीक्षक संतोष कुमार बुद्ध विहार डिपो व सहायक यातायात निरीक्षक राघवेंद्र उपाध्याय हाथरस डिपो के साथ चेकिंग के कार्य के लिए रोड पर खड़े थे॥
सूचना मिली कि बदायूं से गंजडुंडवारा की ओर जा रही यूपी रोडवेज बस में अवैध रूप से वसूली की जा रही है ॥
बस को चेकिंग के लिए रोक गया चेकिंग के दौरान कादरगंज पर बस संख्या UP 25 AT 5617 जिस पर संविदा चालक ओमवीर सिंह तथा संविदा परिचालक प्रवीण कुमार कार्यरत थे को रोककर जांच की गई ।
जांच में पाया गया कि बस में कुल 33 यात्री सफर कर रहे हैं परंतु 23 यात्री बिना टिकट के पाए गए।
कार्यवाही करते हुए यातायात अधीक्षक मुख्यालय प्रवर्तन दल अलीगढ़ ने धारा 409 में मुकद्दमा दर्ज करवा दिया॥