
दो आरोपियों के खिलाफ किशोरी को अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज
(मैनपुरी), क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी गायब हो गई। जानकारी मिलते ही किशोरी का पिता थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ किशोरी को अगवा करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। अगवा किशोरी की तलाश की जा रही है।
मामला के कस्बा रामनगर से जुड़ा है। यहां के निवासी जयदेव विश्वास ने पुलिस को जानकारी दी कि 16 अप्रैल को उसकी 17 वर्षीय पुत्री को रामनगर निवासी सोनू भदोरिया पुत्र छोटे लल्ला गांव के ही राजन पुत्र जयराम ठाकुर के सहयोग से अगवा कर ले गया है। पुत्री घर से सोने, चांदी के आभूषण और 15 हजार की नकदी भी साथ ले गई। किशनी थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ किशोरी को अगवा करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
अगवा किशोरी की तलाश के लिए एक टीम बनाई गई है।