हत्याकांड के बाद परिवार घर छोड़ कर जा चुका

हत्याकांड के बाद परिवार घर छोड़ कर जा चुका, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज, । सोरों के गांव कादरबाड़ी में अरुण मौर्य का परिवार तीसरे दिन भी घर पर नहीं लौटा है। परिवार के न लौटने से घर पर ताला लटका हुआ है। घर के सामने सन्नाटा पसरा रहता है। प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए घर के बाहर व गांव में पुलिस बल की तैनाती कर रखी है। मंगलवार की सुबह गांव कादरबाड़ी में लोग दैनिक कार्यों को करते दिखाई दिए। पहले की ही तरह ही गांव में सबकुछ सामान्य है।

प्रयागराज में हुए माफिया अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ हत्याकांड के बाद परिवार घर छोड़ कर जा चुका है। ऐसे में परिवार के घर छोड़कर चले जाने के बाद पुलिस ने एहतियात के तौर पर घर में ताला लगवा दिया है। कादरबाड़ी गांव में प्रवेश करते ही पुलिस बल तैनात दिखता है। अरुण के घर के बाहर भी पुलिस पिकेट तैनात है। ग्रामीणों में सुरक्षा का भाव जाग्रत करने के लिए पुलिस लगातार गांव में गश्त कर रही है। ग्रामीणों में मंगलवार को भी प्रयागराज कांड के बारे में चर्चा रही है। गांव के बाजार में लोग एकत्र होते हैं तो अरुण व उसके परिवार की ही चर्चा करते दिखते हैं। गांव में बाहरी व्यक्ति के पहुंचते ही लोग चुप हो जाते हैं। ग्रामीण बात करने पर कहते हैं कि सबकुछ सामान्य है।
पुलिस के संपर्क में दीपक मौर्य
बेटे अरुण के अतीक हत्याकांड में शामिल होने से परिवार दहशत में है। परिवार को लेकर अरुण का पिता दीपक मौर्य घर छोड़ने के बाद पुलिस के संपर्क में आ गया। उसने पुलिस को अपने परिवार के बारे में जानकारी दी। पुलिस को दीपक मौर्य ने यह भी बता दिया है कि, वह सुरक्षा की दृष्टि घर से परिवार समेत निकल गया था।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks