मणिपुर/ADGP (लॉ एंड ऑर्डर) अरविंद कुमार ने खुद को मारी गोली,

ADGP ने खुद को मारी गोली मणिपुर/ADGP (लॉ एंड ऑर्डर) अरविंद कुमार ने खुद को मारी गोली, अस्पताल ले जाया गया Manipur police adgp arvind kumar: मणिपुर पुलिस में एडीजीपी (लॉ ऐंड ऑर्डर) के पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी अरविंद कुमार ने खुद को गोली मार ली है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। इम्फाल मणिपुर पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजीपी) ने खुद को गोली मार ली है। एडीजीपी लॉ ऐंड ऑर्डर अरविंद कुमार ने कथित तौर पर अपने सरकारी आवास में खुद को सर्विस रिवॉल्वर से ही गोली मार ली। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक, वह इम्फाल में 2nd मणिपुर राइफल कॉम्प्लेक्स में बने सरकारी क्वार्टर में रहते हैं। गोली लगने के कारण घायल हुए एडीजीपी अरविंद कुमार को राज मेडि सिटी ले जाया गया है। फिलहाल अभी यह नहीं पता चल पाया है कि उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया। इतने बड़े अधिकारी के इस प्रयास के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है और हर कोई यही सोचने पर मजबूर हो गया है कि आखिर उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks