
एटा- शराब माफियाओं के कारनामों पर बड़ी कार्यवाही, थाना मिरहची पुलिस ने माननीय न्यायालय के आदेशानुसार करीब 490000 रुपए की अवैध शराब का कराया विनष्टीकरण। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री धनंजय सिंह कुशवाह एवं अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री विनोद कुमार पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में माल निस्तारण हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 18.04.2023 को थाना मिरहची पुलिस द्वारा उत्कृष्ठ पैरवी करते हुए सम्बन्धित माल का माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्त कर तहसीदार श्री चन्द्रप्रकाश व क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुनील कुमार त्यागी के नेतृत्व में थाना मिरहची प्रभारी निरीक्षक श्री छतरपाल सिंह व आवकारी इंस्पेटर श्री दिनेश सिह एंव एचएम श्री प्रताप सिह की उपस्थिति में *16 भिन्न-भिन्न अभियोगों से सम्बन्धित कुल 70 पेटी अंग्रजी शराब व 203 लीटर कच्ची शराब* के मालों का जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर विनिष्टीकरण कराया गया है जिसकी *अनुमानित कीमत लगभग 4,90,000 रुपये* है ।