
दरियापुर गंगटी रेलवे केबिन के पार मंदिर के पास से 135 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तीन धंधेबाज को किया गिरफ्तार।
मुंगेर:दरअसल धरहरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 135 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तीन धंधेबाज को किया गिरफ्तार और शराब तस्कर की पहचान की गई। धरहरा थाना क्षेत्र के बड़ी गोविंदपुर निवासी सुबित यादव का पुत्र फुलटा कुमार उर्फ मुकेश कुमार के रूप में की गई है। और दूसरा व्यक्ति की पहचान की गई(2) धरहरा थाना क्षेत्र के बांझीतांर गांव निवासी परमेश्वर कोरा का पुत्र रामविलास कोरा के रूप में की गई है। और तीसरा व्यक्ति की पहचान की गई(3) धरहरा थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव निवासी सनीचर कोरा का पुत्र फागू कोरा के रूप में की गई है इस संबंध में धरहरा थाना एसएचओ रोहित कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की बड़वानी जंगल से और बरमसिया जंगल से तीनों व्यक्ति शराब माथे पर लेकर दरियापुर गुमटी रेलवे केबिन मंदिर के रास्ते से 3:00 या 4:00 बजे भोर में गोविंदपुर जाने वाले हैं। इसी सूचना के आधार पर रोहित कुमार सिंह ने दल बल के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों शराब धंधेबाज को धर दबोचा। उन्होंने बताया कि 45 लीटर 45 लीटर तीनों के पास से बरामद हुआ है। और पूछताछ के दौरान शराब धंधेबाज सुबित यादव का पुत्र फूलटा कुमार उर्फ मुकेश कुमार ने बताया कि 3 साल से शराब कारोबारी कर रहे हैं। गिरफ्तार शराब तस्कर के विरुद्ध बिहार मध्य निषेध अधिनियम एक्ट के तहत प्राथमिक दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है।