हरियाणा में 839 और पंजाब 271 संक्रमित मिले, तेजी से बढ़ रहा वायरस, रहें सावधान

हरियाणा में 839 और पंजाब 271 संक्रमित मिले, तेजी से बढ़ रहा वायरस, रहें सावधान

हरियाणा में संक्रमण दर 11 फीसद से ऊपर पहुंच गई। लगातार संक्रमितों के संख्या में इजाफा होने से सक्रिय रोगी चार हजार के पार पहुंच गए हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि प्रदेश में गंभीर मरीजों की संख्या न के बराबर है। पिछले 24 घंटों में 14 जिलों में 839 नए संक्रमित मिले, जिससे संक्रमण दर बढ़कर 11.89 फीसद पर पहुंच गई। इसी बीच 435 संक्रमितों ने कोरोना की जंग भी जीती। रविवार को आठ जिलों में कोई नया मरीज नहीं मिला। इनमें नूंह, चरखी-दादरी, पलवल, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, भिवानी, महेंद्रगढ़ और जींद शामिल है। 14 जिलों में सबसे ज्यादा गुरुग्राम में 562 नए संक्रमित मिले, जिससे सक्रिय रोगियों का आंकड़ा बढ़कर 2275 पर पहुंच गया है। वहीं फरीदाबाद में 79, हिसार में 20, सोनीपत में 6, करनाल में 14, पंचकूला में 65, अंबाला में 24, पानीपत व रेवाड़ी में 4-4, सिरसा में 7, रोहतक में 25, यमुनानगर में 15, झज्जर में 12 और कैथल में 2 नए संक्रमित मिले। पंजाब में कोरोना के 271 केस पंजाब में रविवार को बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 271 नए केस सामने आने के साथ ही राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1546 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने पूरे राज्य में टेस्टिंग के काम में तेजी लाते हुए 4600 सैंपल लिए। हालांकि 24 घंटे के दौरान इनमें से 3748 सैंपलों की ही जांच हो सकी लेकिन सभी जिलों में टेस्टिंग का काम शुरू कर दिया गया है। इस बीच राज्य में कोरोना की संक्रमण दर बढ़कर 7.23 फीसदी हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस समय राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 20 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं जबकि नौ लोगों को क्रिटिकल केयर लेवल-3 के तहत रखा गया है। रविवार को जिन 271 मरीजों की पुष्टि हुई है,

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks