
पुलिस उप महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र, वाराणसी के निर्देशन में परिक्षेत्र के जनपद चंदौली का सराहनीय कार्य -थाना बबुरी पुलिस द्वारा तस्करी कर बेचने ले जा रहे 27.880 किग्रा0 गांजा (अनुमानित कीमत 4.75 लाख) के साथ तस्कर गिरफ्तार।
थाना बबुरी पुलिस टीम द्वारा अपराधियों के विरुद्ध की जा रही अभिसूचना संकलन की कार्यवाही के क्रम में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग व रोकथाम जुर्म जरायम व मादक पदार्थ की बरामदगी के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक 15.04.2023 को समय 07.05 बजे लेवा तिराहा पर पुलिस बल द्वारा दबिश देकर एक गांजा तस्कर कमलेश खरवार पुत्र लालचन्द्र खरवार निवासी मलेवर थाना नौगढ जनपद चन्दौली को गिरफ्तार किया गया जिसके पास से दो प्लास्टिक की बोरियों में 27 किलो 880 ग्राम नाजायज गांजा व एक अदद रियलमी की एन्ड्राएड मोबाइल व 600 रू0 नगद बरामद हुआ।