एटा पुलिस को मिली सफलता – थाना सकरौली पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान टाॅप-10 अपराधी शातिर हिस्ट्रीशीटर सोनू उर्फ चंचल अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार, करीब दो दर्जन आपराधिक वारदातों को दे चुका है अंजाम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में टाॅप-10 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना सकरौली पुलिस द्वारा शातिर हिस्ट्रीशीटर सोनू उर्फ चंचल को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 17.07.2020 को थाना सकरौली पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना सकरौली के टाॅप-10 अपराधी व शातिर हिस्ट्रीशीटर सोनू उर्फ चंचल पुत्र जयप्रकाश निवासी ग्राम नगला गड़रिया थाना सकरौली एटा को एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस 315 बोर सहित नगला बीरी मोड़ के पास से समय करीब 17.00 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना सकरौली पर आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता:-
1- सोनू उर्फ चंचल पुत्र जयप्रकाश निवासी ग्राम नगला गड़रिया थाना सकरौली एटा
अभियुक्त सोनू उर्फ चंचल का आपराधिक इतिहास:-
- मुअसं- 45/07 धारा 379, 411 थाना न्यू आगरा, आगरा
- मुअसं- 283/12 धारा 392, 411 भादवि थाना जलेसर एटा
- मुअसं- 376/12 धारा 392, 411 भादवि थाना जलेसर एटा
- मुअसं- 164/13 धारा 392, 411 भादंवि थाना जलेसर एटा
- मुअसं- 260/13 धारा 392 भादंवि थाना जलेसर एटा
- मुअसं- 320/13 धारा 394, 307 भादवि थाना जलेसर एटा
- मुअसं- 137/15 धारा 110जी थाना सकरौली एटा
- मुअसं- 124/16 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि. थाना राजा का रामपुर एटा
- मुअसं- 123/16 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना राजा का रामपुर एटा
- मुअसं- 121/16 धारा 147, 148, 149, 307 भादंवि थाना राजा का रामपुर एटा
- मुअसं- 445/18 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जलेसर एटा
बरामदगी-
1- एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस 315 बोर
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल:-
1- थानाध्यक्ष कृतपाल सिंह
2- उपनिरीक्षक शशिकांत
3- आरक्षी धीरेंद्र सिंह
4- आरक्षी विवेक कुमार
