लूट के मोबाइल व अवैध असलहा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार

एटा- थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, लूट की घटना में वांछित अभियुक्त लूट के मोबाइल व अवैध असलहा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना जैथरा पर पंजीकृत मुअस0– 118/2023 धारा 392,506, 411 भादवि0 से संबंधित अभियुक्त रजनेश यादव पुत्र रामफल सिंह यादव निवासी लालगढी थाना जैथरा जनपद एटा को चोरी के मोबाइल तथा एक अवैध तमंचा व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

  1. रजनेश यादव पुत्र रामफल सिंह यादव निवासी लालगढी थाना जैथरा जनपद एटा।

बरामदगी

  1. एक मोबाइल रेडमी
  2. एक अवैध तमंचा व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

  1. उ0नि0 श्री सन्दीप कुमार राणा
  2. उ0नि0 प्रदीप कुमार
  3. है0का0 भूपेन्द्र सिंह
  4. का0 ओमप्रकाश
  5. का0 विवेक कुमार।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks