संविधान को भी हर क्लास के पाठ्यक्रम में जोड़ना चाहिये ताकि सभी को संविधान की सही सही जानकारी हो-शशिप्रताप सिंह।

वाराणसी आज के ही दिन संविधान सभा के अध्यक्ष और निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का जन्म हुआ था राष्ट्रीय समता पार्टी रासपा प्रदेश कार्यालय मुर्दाहा वाराणसी पर बाबा साहब की 132 वीं जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
मुख्य अतिथि रासपा संयोजक शशिप्रताप सिंह ने कहा कि बाबा साहब के द्वारा निर्मित संविधान और सिस्टम से ही देश आगे बढ़ रहा है।
संविधान को टीवी चैनलों पर और सभी पाठ्यक्रम में जोड़ना चाहिये जिससे देशवासियों को सही सही संविधान की जानकारी मिले।
जब तक देश के नागरिक को संविधान की जानकारी नही होगी तब तक देश आधुनिकता की रेस में आगे नही निकल सकता हैं 100 प्रतिशत लोग शिक्षित नही बन सकते।
शिक्षा की ही देन थी कि बाबा साहब भीम राव अंबेडकर जी संविधान निर्माता बने पंडित जवाहरलाल नेहरू प्रथम प्रधानमंत्री बने। डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद जी प्रथम राष्ट्रपति बने डॉ0 रत्नप्पा भरमप्पा कुम्हार जी सह निर्माता बने। रासपा देश के हर नागरिक को शिक्षित बनाने के मिशन को लेकर आगे चल रही है।
अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रामबचन यादव संचालन प्रमुख महासचिव प्रेमनाथ सिंह
प्रमुख रूप से प्रकाश जायसवाल शशिप्रताप सिंह जितेंद्र पटेल राजू पटेल विजय सोनकर बिनोद यादव दिनेश पटेल रवि सिंह पटेल गुरु प्रसाद सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।