संविधान को भी हर क्लास के पाठ्यक्रम में जोड़ना चाहिये ताकि सभी को संविधान की जानकारी हो-शशिप्रताप सिंह

आज के ही दिन संविधान सभा के अध्यक्ष और निर्माता बाबा साहब का जन्म हुआ था राष्ट्रीय समता पार्टी रासपा प्रदेस कार्यालय मुर्दाहा वाराणसी पर बाबा साहब की 132 जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
मुख्य अतिथि रासपा संयोजक शशिप्रताप सिंह ने कहा कि बाबा साहब के द्वारा निर्मित संविधान और सिस्टम से ही देश आगे बढ़ रहा है
संविधान को टीवी चैनलों पर और सभी पाठ्यक्रम में जोड़ना चाहिये जिससे देशवासियों संविधान की जानकारी रहे है।
जब तक देश के नागरिक को संविधान की जानकारी नही होगी तब तक देश अधुनिकता की रेस में आगे नही निकल सकता। 100प्रतिसत लोग शिक्षित नही बन सकते।
शिक्षा की ही देन थी कि बाबा साहब संविधान निर्माता बने पंडित जवाहरलाल नेहरू प्रथम प्रधानमंत्री बने। डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद जी प्रथम राष्ट्रपति बने डॉ0 रत्नप्पा भरमप्पा कुम्हार जी सह निर्माता बने। रासपा देश के हर नागरिक को शिक्षित बनाने के मिसन को लेकर आगे चल रही है।
अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रामबचन यादव, संचालन प्रमुख महासचिव प्रेमनाथ सिंह
प्रमुख रूप से प्रकाश जायसवाल, शशिप्रताप, जितेंद्र पटेल , राजू पटेल विजय सोनकर, बिनोद यादव, दिनेश पटेल, रवि सिंह पटेल गुरु प्रसाद सिंह, आदि लोग रहे।