शहर की स्टेट बैंक नकली नोट जमा का मामला प्रकाश में आया
*सावधान! शहर में खपाई जा रही है जाली करेंसी, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज,। शहर में जाली नोट खपाने वाले सक्रिय हैं। जो कि सामान खरीदारी करने के दौरान नोटों के साथ जाली नोट चला रहे हैं।ऐसे में पूर्व में जाली नोट खपाने वालों के कासगंज के जुड़े रहे तार को ध्यान में रखकर पुलिस ने शिकंजा कसने की तैयारी की है। एसपी ने मामले में गहनता से जांच का निर्णय लिया है।
ताजा मामला तो सिर्फ एक बैंक शाखा नदरई का सामने आया है। एक शाखा में ही 50 रुपये के नौ जाली नोट पकड़ में आए हैं। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस को आशंका है, शहर में और भी नोट चलन में हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस नदरई बैंक में पकड़ में आए जाली नोटों के मामले में बैंक शाखा स्तर पर बारीकी से जांच शुरू करने जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर पुलिस और आगे बढ़ेगी।
*रिजर्व बैंक भेजे रुपयों में मिले नौ जाली नोट
कासगंज। शहर की भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में 50 रुपये के नकली नोट जमा का मामला प्रकाश में आया है। रिजर्व बैंक कानपुर भेजे गए रुपयों में नकली नोट शामिल होने की जानकारी दी गई। बैंक के शाखा प्रबंधक ने अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के प्रबंधक सौरभ बंसल ने बताया है कि स्थानीय शाखा से गत 12 दिसंबर 2022 को रिजर्व बैंक कानपुर में कैश भेजा गया था। रिजर्व बैंक द्वारा इन नोटों की जांच की गई। जांच के दौरान 50 रुपये के नौ नोट नकली होने की पुष्टि की गई। पुलिस ने तहरीर पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामले की गहनता से जांच कराई जाएगी एसपी
पकड़ में आए 50 रुपये के जाली नोट मामले में पुलिस फिरोजाबाद में बीते वर्ष पकड़ में आए गिरोह द्वारा छापे नोटों से तार तो नहीं जुड़े हैं, इसको ध्यान में रखकर एसपी श्री दीक्षित ने कहा कि फिरोजाबाद एंगल से भी जानकारी जुटाएगी। जिससे नोट खपाने वालों तक पुलिस पहुंच सकें।
रैकेट में कासगंज का था एक सदस्य
फिरोजाबाद की शिकोहाबाद पुलिस द्वारा पकड़े जाली नोट छापने वाले गैंग में एक सदस्य कासगंज के तबालपुर का भी था। इस मामले में फिरोजाबाद पुलिस ने कासगंज से जानकारी जुटाई थी। गैंग के कब्जे से 2.97 लाख रुपये के जाली नोट पकड़े थे। इनमें 50 और 100 रुपये के नोट थे।