
मुठभेड़ में ढाई लाख का इनामी आदित्य राणा ढेर
बिजनौर/स्योहारा, । ढाई लाख का इनामी बदमाश आदित्य राणा मंगलवार देर रात रात पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। मुठभेड़ में एसओजी प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मी भी घायल हुए। सभी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। आदित्य के माथे पर गोली लगने से मौत हुई है। कुख्यात आदित्य राणा 23 अगस्त 2022 को जिला शाजहांपुर से पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। आदित्य पर छह हत्या समेत 43 मुकदमे दर्ज थे।
स्वाट और स्योहारा पुलिस को मंगलवार देर रात रात सूचना मिली कि स्योहारा के गांव राना नंगला निवासी ढाई लाख का इनामी बदमाश आदित्य अपने गिरोह के सदस्यों के साथ बुढ़नपुर चौकी क्षेत्र में है और बड़ी घटना करने की फिराक में है। स्वाट व स्योहारा पुलिस बुढ़नपुर और लांबा खेड़ के बीच स्थित छोटी नहर के पास पहुंची और बदमाशों की घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया और फरार होने का प्रयास किया।
जवाबी कार्रवाई में ढेर हुआ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश और स्वाट प्रभारी जयवीर सिंह समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल बदमाश की शिनाख्त कुख्यात आदित्य राणा के रूप में हुई। पुलिस ने आननफानन सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।