किशोरी से छेड़छाड़ में एटा के कथावाचक पर मुकदमा,

किशोरी से छेड़छाड़ में एटा के कथावाचक पर मुकदमा, रिपोर्ट योगेश मुदगल

अलीगढ़/एटा।। हरदुआगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ छेड़खानी के मामले में बुधवार को एटा के कथावाचक पर मुकदमा दर्ज हो गया। किशोरी के पिता ने यह मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

किशोरी के पिता का आरोप है कि उनके गांव में दिसंबर 2022 में भागवत कथा हुई थी। कथावाचक गौरव यादव पुत्र दिनेश चंद्र यादव निवासी कन्होली, रिजोस, एटा अपनी मंडली सहित उनके घर में रुका था। उससे जान पहचान हो गई। कथावाचक गौरव यादव बेटे की शादी कराने के लिए कह रहा था। इस सिलसिले में उसका दो-तीन बार घर आना हुआ। 10 अप्रैल की रात परिवार के पुरुष खेत पर गए थे। एक नाबालिग और एक बालिग बेटी थी। रात्रि में समय करीब 11 बजे गौरव यादव अपने दो अज्ञात साथियों के साथ आया और नाबालिग बेटी से गौरव यादव ने छेड़छाड़ कर दी। इसका विरोध किया तो गौरव यादव नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर कार में लेकर जाने लगा। तभी कार भूसा से भरी ट्रैक्टर ट्राली में टकरा गई। गौरव व ट्रैक्टर चालक की कहासुनी हो गई। इसका फायदा उठाकर बेटी घर आ गई। सुबह वे घर पर पहुंचे तो बेटी ने पूरा वाकया बताया। इसके बाद उसके खिलाफ तहरीर देकर हरदुआगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। सीओ अतरौली विशाल चौधरी ने मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks