गैंगस्टर की एक करोड़ से अधिक संपत्ति जब्त, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज, । शहर कोतवाली पुलिस ने जुआ व स्ट्टा से अवैध संपत्ति अर्जित करने वाले गैंगेस्टर के आरोपी की एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है। गैंगेस्टर के इस आरोपी पर जानलेवा हमला समेत 11 धाराओं में आपराधिक मामले दर्ज हैं।
बुधवार को एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि शहर के मोहल्ला नबाव स्थित परीछल्ला का रहने वाला मुजीब पुत्र मुशीर जुआ व सट्टा कारोबार में लिप्त है। इसके विरुद्ध गैंगेस्टर की धाराओं में मामला दर्ज है। सोरों पुलिस ने मुजीब की गैंगेस्टर में संपत्ति कुर्क करने की सिफारिश की थी। जिसके बाद पुलिस ने मुजीव व उसकी पत्नी के नाम अंजुम के नाम एक करोड़ रुपये से अधिक की चल व अचल संपत्ति जब्त की है। जो संपत्ति पुलिस ने कुर्क की है। उसमें 60.05 लाख रुपये का तीन मंजिला मकान, 41.91 लाख रुपये की कीमत का प्लॉट व एक हीरो बाइक भी है। एसपी ने बताया कि जब्ती के संबंध में डीएम हर्षिता माथुर से स्वीकृति ली गई थी। जिसके बाद संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की गई है। तहसीलदार अजय यादव, सीओ अजीत चौहान व कोतवाली पुलिस की मौजूदगी मे संपत्ति जब्त की गई। संपत्ति पर बोर्ड भी लगाए गए हैं। जिससे उस पर कोई कब्जा न कर सके।