
सिंदरी (घनबाद):-12अप्रैल ।देश भर में मंगलवार से खसरा और रूबैला टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के अंतर्गत लांयस पब्लिक स्कूल सिंदरी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर आयोजित किया गया । 150 से ज्यादा बच्चों के अभिभावकों द्वारा अपने बच्चों को टीका लगाने हेतु सहमति दी गई थी। एएनएम गीता कुमारी तथा छवि कुमारी एवं सेविका राधा देवी, ललिता मुर्मू , अनिता देवी, राखी देवी ने बच्चों को टीका लगाया । लायंस पब्लिक स्कूल के प्राचार्य रमेश शर्मा, विभा मैडम तथा जन अधिकार मंच के अध्यक्ष रंजीत कुमार एवं सौरभ सिंह इस मौके पर उपस्थित थे ।