यूपी निकाय चुनाव में जयंत चौधरी को राहत, हैंडपंप से लड़ेगी रालोद, आयोग नहीं करेगी रिव्यू

राष्ट्रीय लोकदल मुखिया जयंत चौधरी के लिए राहत की बात है। यूपी निकाय चुनाव में रालोद हैंडपंप चुनाव चिन्ह पर लड़ सकेगी। राष्ट्रीय लोकदल के प्रवक्ता अनिल दुबे ने बताया कि यूपी में होने जा रहे नगर निकाय चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल के उम्मीदवार हैंडपंप चुनाव चिन्ह पर ही चुनाव लड़ेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग में राष्ट्रीय लोकदल मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के रूप में पंजीकृत है और राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कोई भी रिव्यू नहीं किया गया है।