
एटा,
सराहनीय कार्य परिवार परामर्श केंद्र एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन महिला थाना केंपस नारी उत्थान केंद्र पर आज दिनांक 12.04.2023 को आपसी मतभेदों के कारण टुटने की कगार पर एक खड़े परिवार को समझा कर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया गया
वादी- विशाल पुत्र मोतीराम निवासी मोहल्ला रेवाड़ी थाना कोतवाली नगर जिला एटा।
प्रतिवादी- बृजेश्वरी पुत्री शांति स्वरूप नगला शिव सिंह पुर थाना बागवाला जिला एटा
आपसी मतभेदों के कारण परिवार परामर्श केंद्र में पत्रावली प्रचलित थी दोनों परिवारों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया दोनों अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए राजी हुए आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मवती, निरीक्षक बेगराम सिंह, काउंसलर सचेंद्र गुप्ता, सीमा मल्होत्रा पुलिस स्टाफ हेड कांस्टेबल मिथिलेश पूजा मौजूद रहे।