घर में घुस महिला से छेड़छाड़, मारपीट, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज,। सोरों कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नामजद आरोपी ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की। चीखपुकार व विरोध करने पर आरोपी ने महिला को मारापीटा। पुलिस ने मामले में पीडिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरु कर दी है।
सोरों कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में एक महिला ने बताया है कि घटना गत नौ अप्रेल की सुबह करीब 11 बजे की है। वह अपने घर में घरेलू काम में व्यस्त थी। तभी आरोपी रोहताश उसके घर में घुस गया और उसे बदनियती से पकड़ लिया। उसने चीखपुकार कर विरोध करने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसे गाली गलौज कर धमकी देते हुए मारपीट की। चीखपुकार पर उसके पति व अन्य लोग पहुंच गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए पीडिता का चिकित्सीय परीक्षण व उपचार कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।
*महिला व किशोरी को अगवा करने के मामलों में मुकदमा
कासगंज। सिढ़पुरा एवं गंजडुंडवारा थाना पुलिस ने क्षेत्र से अगवा हुईं किशोरियों के मामले में नामजदों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। सिढ़पुरा थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में एक व्यक्ति ने बताया है कि गत पांच अप्रेल को उसकी पत्नी अपनी मौसी के यहां की कहकर गई थी, लेकिन वह रिश्तेदारी में नहीं पहुंची। उसकी पत्नी को रास्ते अनुज, अमित, रानू मिश्रा, कल्लू, पप्पू अगवा कर ले गए। काफी तलाश के बाद भी उसकी पत्नी का पता नहीं चल सका है। गंजडुंडवारा कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में एक व्यक्ति ने बताया है कि गत सात अप्रेल की दोपहर ढाई बजे उसकी बहन को प्रदीप पुत्र गिरीश निवासी रौकरी थाना कंपिल फर्रुखाबाद बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया।