महिला से दुष्कर्म, बच्चों की पिटाई कर किया घायल, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। विरोध पर पीड़िता और उसके बच्चों की पिटाई कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़िता ने कोर्ट के आदेश से रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना नयागांव के एक गांव निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 28 मार्च को शिवचरन निवासी गुनामई थाना नयागांव घर में घुस आया। घर में घुसकर उसको डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि बच्चों व महिला की पिटाई भी की। नयागांव पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश से आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महिला के साथ की मारपीट
भोगांव। नगला दीपा निवासी सरिता देवी ने पुलिस से शिकायत की। बताया कि सोमवार को प्रात 8 बजे वह पति के साथ खेत में गेहूं काट रही थी, तभी पुरानी रंजिश में गांव के ही कुछ लोगों ने उसे पीटकर घायल कर दिया।