एटा एसएसपी उदयशंकर सिंह ने बेहतर कार्य करने वाले तेज तर्रार पुलिसकर्मी थाना कोतवाली नगर एसएचओ डॉ0 सुधीर कुमार सिंह, स्वाट टीम प्रभारी शम्भूनाथ सिंह,विनोद कुमार स्वाट टीम सहित 38 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति देकर किया पुरस्कृत ,

वही क्राइम मीटिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को हिदायत देते हुए किसी भी प्रकार की अनियमितता और लापरवाही पाए जाने पर बीट के सिपाही से लेकर सर्किल इंचार्ज पर कड़ी कार्यवाही करने की कही बात,
एसएसपी से प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों का विवरण…
1.प्र0नि0 श्री सुधीर कुमार सिंह थाना कोतवाली नगर, एटा
2.प्र0नि0 श्री शम्भूनाथ सिंह स्वाट टीम, एटा,
3.निरीक्षक श्री विनोद कुमार स्वाट टीम, एटा,
4.उ0नि0 श्री शिव कुमार थाना पिलुआ, एटा,
5.उ0नि0 श्री नेपाल सिंह प्रभारी सीसीटीएनएस शाखा, एटा,
6.उ0नि0 श्री अश्वनी कुमार थाना कोतवाली देहात, एटा,
7.उ0नि0 श्री किशोरी लाल मीना थाना कोतवाली देहात, एटा,
8.वरि0उ0नि0 श्री अजब सिंह थाना कोतवाली देहात, एटा,
9.उ0नि0 श्री चुन्नीलाल थाना जसरथपुर, एटा,
10.कम्पू0 ऑप0 आलोक कुमार सीसीटीएनएस, एटा,
11.मु0आ0 रवेन्द्र कुमार सीसीटीएनएस शाखा, एटा,
12.आरक्षी मानसिंह सीसीटीएनएस शाखा, एटा,
13.आरक्षी ह्दय नारायण सीसीटीएनएस शाखा, एटा,
14.कम्पू0 ऑप0 शैलेन्द्र कुमार थाना जैथरा, एटा,
15.कम्पू0 ऑप0 मनीष कुमार थाना आवागढ, एटा,
16. कम्पू0 ऑप0 योगेश कुमार थाना मारहरा, एटा,
17. कम्पू0 ऑप0 विकास पाल पेशी कार्यलय, एटा,
18.म0आ0 अन्तिम कुमार डीसीआरबी शाखा, एटा,
19.आरक्षी जयवीर सिंह थाना कोतवाली नगर, एटा,
20.आरक्षी मनोज कुमार थाना कोतवाली नगर, एटा,
21.आरक्षी कृष्ण गोपाल थाना कोतवाली नगर, एटा,
22.आरक्षी धर्मेन्द्र सिंह थाना कोतवाली नगर, एटा,
23.आरक्षी अंकुर मलिक थाना कोतवाली नगर, एटा 24.आरक्षी चन्द्रशेखर थाना कोतवाली नगर, एटा,
25.आरक्षी नीरज कुमार थाना कोतवाली नगर, एटा 26.आरक्षी सतेन्द्र कुमार थाना कोतवाली नगर, एटा,
27.मु0आ0 विमलेश कुमार थाना कोतवाली देहात, एटा,
28.मु0अ0 देवेन्द्र कुमार थाना कोतवाली देहात, एटा,
29.आरक्षी विशाल कुमार थाना कोतवाली देहात, एटा,
30.म0मु0आ0 सरिता थाना कोतवाली नगर, एटा,
31.म0आ0 कविता थाना कोतवाली नगर, एटा,
32.आरक्षी चन्द्रभान सिंह थाना जसरथपुर, एटा,
33.म0आ0 सोनिया दीक्षित थाना जसरथपुर, एटा,
34.म0आ0 दीपा रानी थाना जसरथपुर, एटा,
35.मु0आ0 समीर थाना पिलुआ, एटा,
36.आरक्षी दीलिप कुमार थाना पिलुआ, एटा,
37.आरक्षी जितेन्द्र सर्विलांस सैल, एटा,
38.आरक्षी प्रवेन्द्र राठी थाना कोतवाली देहात, एटा।
आज एटा एसएसपी उदयशंकर सिंह द्वारा पुलिस लाइन में आयोजित क्राइम मीटिंग के दौरान एटा डीएम अंकित कुमार अग्रवाल,अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा,अपर पुलिस अधीक्षक अपराध विनोद कुमार पाण्डेय एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण और समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/थानाप्रभारी व अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
अपराध समीक्षा के दौरान निम्न बिन्दुओं पर एटा एसएसपी उदयशंकर सिंह ने दिए कड़े निर्देश,
आगामी निकाय चुनाव के संबंध में थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया, पूर्व में घटित घटनाओं के दृष्टिगत रखे सतर्क दृष्टि, जिन व्यक्तियों के विरुद्ध पूर्व में चुनावों को लेकर अभियोग पंजीकृत किए गए हैं, उन पर विशेष दृष्टि रखी जाए।
आगामी निकाय चुनाव के दृष्टिगत थानों में स्वीकृत व्यक्तिगत शस्त्र लाइसेंसों में से शेष बचे शस्त्रों को जल्द से जल्द जमा कराए जाने के संबंध में थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।
शस्त्र लाइसेंसधारी व्यक्तियों के कारतूसों का शत-प्रतिशत सत्यापन कराया जाए, अपराधों में लिप्त ऐसे व्यक्तियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय अविलंब भेजी जाए।
थानाक्षेत्र के एचएस अपराधी, सक्रिय अपराधी, टॉप -10 अपराधियों की समय समय पर चैकिंग करते रहे तथा रजि0 न0 8 एवं जी0डी0 मे इन्द्राज के साथ साथ बीट प्रहरी एप्प में भी चैकिंग दर्ज करते रहे साथ ही साथ पूर्व में रिपोलिंग हुये मतदान केन्द्रों / मतदेय स्थलों का भ्रमण हल्का प्रभारी / बीट आरक्षी द्वारा भी कर लिया जाये।
सभी हल्का प्रभारी / बीट आरक्षी / क्षेत्राधिकारी अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अनुरूप आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे।
जिन शस्त्र धारकों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत हो अथवा अपराधी किस्म का व्यक्ति हो या उसने अपने शस्त्र लाइसेंस का किसी घटना मे दुरूपयोग किया हो उसके शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट उच्चाधिकारीगण को शीघ्र भेजी जाये।
निरोधात्मक कार्यवाही के अन्तर्गत गुण्डा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही पर बल दिया गया तथा सभी हल्का बीट अधिकारी / बीट पुलिस अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही करना / कराना सुनिश्चित करें।
महिलाओं/छोटे बच्चों, पीड़ित/गरीब व्यक्ति सम्बन्धी मामलों में त्वरित कार्यवाही करने, जाति/धर्म के आधार पर कार्यवाही न करने, अवैध शराब, नकली शराब बनाने वालों पर सख्त कार्यवाही किए जाने की हिदायत दी गयी।
एचएम अपने थानों पर लम्बित मालों के निस्तारण हेतु 15 दिवस का विशेष अभियान चलवाकर मा0 न्यायालय से निस्तारित अभियोगों का पर्चा फैसला निकलवाकर उसके आधार पर मालों का अधिक से अधिक नियमानुसार निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए।
गैर प्रान्त की अवैध शराब की बिक्री पर तथा जुआ-सट्टा पर रोक लगाने की कड़ी हिदायत देते हुए स्पष्ट किया गया कि इन अवैध धंधों का किसी हल्का प्रभारी / बीट पुलिस अधिकारी के क्षेत्र में होना पाये जाने को अत्यंत गम्भीरता से लिया जायेगा।
एटा में अपराध समीक्षा बैठक में आगामी निकाय चुनावों को लेकर एसएसपी एटा ने थानाध्यक्षों के कसे पेंच,, रिपोर्ट योगेश मुदगल
पोक्सो एक्ट की लम्बित विवेचनाएं एवं मा0 न्यायालय में विचाराधीन गवाहान को मा0 न्यायालय से प्राप्त सम्मन को शीघ्र तामील कराकर गवाही हेतु मा0 न्यायालय उपस्थित कराया जाये,
जनशिकायती प्रार्थना पत्र, आईजीआरएस प्रकरण में प्राप्त प्रकरणों का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण समय से सुनिश्चित किया जायें। साथ ही सभी क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने सर्किल के थानों पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की गुणवत्ता की रैण्डम चैकिंग की जाये। सभी थानाध्यक्ष पीड़ित/आवेदक से स्वयं वार्ता कर उनकी समस्या के निस्तारण के सम्बन्ध में जानकारी करें,
*साथ ही सभी अधिकारी व कर्मचारी अपना व्यवहार उच्चकोटि का रखें। नियमानुसार वर्दी धारण करें। आचरण में सौम्यता एंव शालीनता रखी जाये। दुर्व्यवहार की शिकायत पर दोषी कर्मियों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाये