विशाल धरना प्रदर्शन को सफल बनाने और नगर निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की गई

एटा,कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित,प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने जिले के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ लालपुर हॉउस गांधी मार्केट एटा पूर्व सासंद सत्याबहन जी के निवास पर बैठक की। बैठक में जय भारत सत्याग्रह के तहत 17 अप्रैल को कलेक्ट्रेट पर विशाल धरना प्रदर्शन को सफल बनाने और नगर निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गंगा सहाय लोधी ने की और संचालन शहर अध्यक्ष बिनीत पारासर बाल्मीकी ने किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी देश के प्रत्येक व्यक्ति के हित की लड़ाई लड़ रही है। राहुल गांधी देश में प्यार का संदेश लेकर अमन और चैन के लिए काम कर रहे हैं। प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित ने कहा की पूरे ब्रज प्रांत का प्रत्येक कार्यकर्ता आने वाले समय में जय भारत सत्याग्रह को सफल बनाएगा।
साथ ही नगर निकाय चुनावों में अधिक से अधिक सीट जीता कर लाएगा। ठाकुर अनिल सोलंकी पीसीसी ने कहा की 17 अप्रैल को कलेक्ट्रेट पर होने वाला जय भारत सत्याग्रह एटा जनपद का ऐतिहासिक होगा। इस मौके पर प्रदेश सचिव मुनेंद्र राजपूत ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर कर सम्मानित किया। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष गोरांक देव चौहान ,अरुण यादव प्रदेश सचिव,गुंजन मिश्रा,नीलमा राज,तारा राजपूत,सुभाष वर्मा,आदर्श मिश्रा डेनी,प्रवेश राजपूत, सरिता अम्बेठाकर,ज्योति चौहान सोलंकी,मिथलेश कुमारी,बेबी रानी ,मोहम्मद इरफ़ान एडवोकेट,एकेश लोधी,रमेश वर्मा,आशिक हुसेन भोले, अमित अग्रवाल , अनिल सोलंकी ,महेंद्र पाल सिंह राजपूत,अरविन्द सोनी,डाक्टर योगेश यादव,नौसाद अली ,सर्वेश नागर,संजू रजा,डाक्टर सुरेंद्र सविता,शुभाष सागर पूर्व सभासद,दिनेश चंद्र सागर,हर्ष वर्धन बोध एडवोकेट,देवेंद्र प्रताप सिंह राजपूत,आकाश तिवारी ,मुकेश बघेल,जितेंद्र राजपूत ,जितेंद्र सागर,कुलदीप पांडये टिंकू पंडित ,राजेश यादव,संजीव गुप्ता,प्रवीन कुमार,हिरा पारासर, आदि मौजूद थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks