त्रिदिवसीय योग चिकित्सा शिविर की व्यापक तैयारियां : स्वामी रामदेव पहुंचे कासगंज

त्रिदिवसीय योग चिकित्सा शिविर की व्यापक तैयारियां : स्वामी रामदेव पहुंचे कासगंज।
कासगंज,जनपद के बारह पत्थर मैदान में ०८अप्रैल से १० अप्रैल तक लगने वाले योग चिकित्सा शिविर की व्यापक तैयारियां की गई है ,गैर आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस शिविर में दो लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की संभावना है , जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा आयोजन स्थल के साथ साथ सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की। यातायात पुलिस द्वारा सुबह चार बजे से रात्रि १० बजे तक कासगंज सोरों के बीच भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है , साथ ही चार पहिया वाहनों और ट्रे क्टर आदि के लिए बारह पत्थर मैदान के सामने तथा दो पहिया वाहनों के लिए श्री गणेश इन्टर कालेज के प्रांगण को बनाया गया है।
स्वामी रामदेव ने कासगंज पहुंच कर यहां कृष्णा पैलेस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि ,हम तीन दिन के योग चिकित्सा शिविर के माध्यम से लोगों को वो प्रशिक्षण देंगे कि उनका बजट बिगाड़ने वाला दवाईयों पर खर्च होने वाला बहुत बड़ा हिस्सा बच जाएगा। और बीस बीस सालों से ऐलोपैथिक दवाईयां खाने से और शरीर में जहर पैदा करने से लोग बच सकैगे। उन्होंने पत्रकारों द्वारा पाठ्यक्रम में मुगल इतिहास फेरबदल पर पूछें ग ए एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि मुगलों का इतिहास आक्रान्ताओ का इतिहास है , हमें राष्ट् भक्तों के इतिहास को भी जानना और पढना होगा । उन्होंने कहा कि भारत के मुसलमान सब हमारे भाई है हमारे और उनके पूर्वज एक हैं समय और आक्रान्ताओ के डर से उन्होंने अपना धर्म बदला लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम अपने पूर्वजों को ही भूल जाएं इस अवसर पर भारतीय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष एन पी सिंह ने कहा कि १८३५में मैकाले द्वारा शिक्षा नीति को सिर्फ नौकरी करने तक सीमित रखने की सोच को बदलना होगा। हमें ऐसी शिक्षा नीति तैयार करनी होगी तो भारतीय सांस्कृतिक यात्रा के साथ अपनी मिट्टी के साथ जुड़ाव महसूस कर सकें हमें न्यूटन के साथ गति के नियम के लिए वैशेषिक दर्शन के कणाद् को भी जानना होगा ,हम ऋषियों की संतान हैं हमें वैदिक गणित को भी पाइथागोरस के साथ समझना होगा। हमें वृक्षायुर्वेद के महर्षि पाराशर को भी जानना होगा। हमें नव्य चिकित्सा सिद्धांत के साथ मैडीसिन के जनक और सर्जरी के पिता महर्षि सुश्रुत को भी जानना होगा।हम ऐसी शिक्षा नीति लाना चाहते हैं जो संस्कार परक होने के साथ भारतीयता से ओतप्रोत होगी तीन दिन तक चलने वाले योग चिकित्सा कार्यक्रम में जाने माने कलाकारों, गायकों द्वारा शाम ०६ बजे से ८ बजे तक मैथिली ठाकुर जैसी भजन गायिका को भी आमंत्रित किया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks