#Etah….
अलीगंज में 26 तारीख तक सम्पूर्ण लॉक डाउन
उपजिलाधिकारी ने किया अपने विशेष अधिकार का प्रयोग
◾कोरोना संक्रमण फैलने के बाद आम जन की राय से लिया फैसला
◾इस दौरान आपातकालीन व्यवस्थाएं चालू रहेंगी
◾अलीगंज नगर को रविवार26 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन किया गया-एसडीएम पी0एल0मोर्य
◾मेरी सहनशीलता को धोखा दिया नगर के व्यापारियों ने-अजय भदौरिया क्षेत्राधिकारी अलीगंज
◾नगर की जनता ने इस भयानक महामारी से बचाने की गुहार लगायी
◾कोरोना महामारी के बढ़ते मरीजो की तायदाद के मद्देनजर नगर के सभ्रांत नागरिकों औऱ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की मीटिंग आहूत की
◾तहसील परिसर के सभागार में हुई मीटिंग में व्यापार मंडल के पदाधिकारी प्रदीप गुप्ता,आमोद आर्या, राकेश वर्मा,दिलशाद अहमद,दिनेश गुप्ता,जुनैद मियां, के अलावा पत्रकार देवेंद्र शर्मा देवू,निकेश सक्सेना रहे मौजूद
◾भयानक वायरस की भयानकता की रोकथाम हेतु उपस्थित अधिकारियों के समक्ष अपने अपने सुझाव रखे
◾बाजार को पूर्ण रूपेण लगभग 15 दिन के लिए लॉकडाउन किये जाने का अनुरोध किया
◾कोतवाली प्रभारी पंकज मिश्रा ने सभी गणमान्य व्यक्तियों को सरकार की सभी गाइड लाइन पढ़कर सुनाई
◾शोशल डिस्टेंस,मास्क का प्रयोग न करने वालो के साथ कढ़ाई से पेश आया जाएगा औऱ मुक़दम्मा लिखकर जेल भेज भी होगी
◾एसडीएम साहब ने सभी लोगो द्वारा रखे गये सुझावों को बिंदुवार उल्लेख करते हुए,कहा कि पूरे नगर को सात दिन अर्थात रविवार 26 जुलाई तक पूर्ण लाकडाउन रखा जाएगा
◾साथ ही कोरोना पीडित मोहल्ला बालकिशन,रामप्रसाद चौधरी, सुदर्शनदास को पूर्णतः सील किया जाएगा
◾लॉकडाउन के दरम्यान सब्जी ठेले,फल के ठेले औऱ रोजमर्रा की जरुरी बस्तुओ का ठेलों को छूट रहेगी
◾सिर्फ गलियो में घूमकर बेंचने की अनुमति होगी, मुख्य बाजार में कोई भी सब्जी, फलफ्रूट आदि के ठेले नही लगेंगे। मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे।
