पुलिस मुठभेड़ की घटना में फरार चल रहा शातिर अभियुक्त घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा ~ थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता, दो दिन पूर्व लूट कर भाग रहे बदमाशों के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ की घटना में फरार चल रहा शातिर अभियुक्त घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा दो दिन पूर्व हुई पुलिस मुठभेड़ की घटना में वांछित चल रहे शातिर अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 16.07.2020 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर क्रिश्चियन कॉलेज के पास लूट कर भाग रहे बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ के संबंध में थाना कोतवाली देहात पर पंजीकृत मुअसं- 261/2020 धारा 307 भादंवि (पुलिस मुठभेड़) की घटना में वाॅछित चल रहे शातिर अभियुक्त सलीम उर्फ भूमि पुत्र आलम खां निवासी ग्राम नावली थाना अवागढ़ एटा को आगरा रोड गदनपुर नहर पुल के पास से समय करीब 21.25 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की जामातलाशी में उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए हैं। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात, एटा पर आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता:-
1- सलीम उर्फ भूमि पुत्र आलम खां निवासी ग्राम नावली थाना अवागढ़ एटा

बरामदगी:-
1- एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस 315 बोर {संबंधित मुअसं- 261/2020 धारा 307 भादंवि (पुलिस मुठभेड़) थाना कोतवाली देहात एटा}

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

  1. उपनिरीक्षक यतेंद्र सिंह
  2. आरक्षी बल्देव सिंह
  3. आरक्षी विवेक कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks