एक शातिर अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा ~ चेकिंग के दौरान थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, एक शातिर अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली अलीगंज पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 17.07.2020 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर DAV इंटर कालेज ग्राउंड के पास से एक अभियुक्त को *एक अवैध तमंचा, व दो जिन्दा कारतूस* के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली अलीगंज पर *मु0अ0स- 235/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता
1- मुंशी पुत्र रामभरोसे निवासी काशीराम कालोनी थाना अलीगंज एटा

बरामदगी
1- 01 अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस 315 बोर

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks