गोबर गैस से बिजली बनाने का प्लांट लगाने की डीपीआर तैयार, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज, । जिले की दो गोशालाओं में गोबर गैस प्लांट लगाकर बिजली बनाई जाएगी। जिला पंचायत ने सोरों की पचलाना व सिढ़पुरा की पिथनपुर स्थित गोशाला में गोबर गैस से बिजली बनाने की डीपीआर बनाकर भेजी है।
रविवार को सीवीओ डा. एमके अग्रवाल ने बताया कि जिला पंचायत के द्वारा पचलाना व पिथनपुर में गोबर गैस से बिजली बनाने का प्लांट लगाने की डीपीआर तैयार की है। इस प्लांट का पूरा खर्चा भी जिला पचांयत के द्वारा होगा और प्लांट की देखरेख करेंगी। इन गोशालाओं में गोबर गैस से बिजली बनने के बाद गोशालाओं को काफी फायदा होगा। सोरों के गांव पचलाना की गोशाला ग्रामीण क्षेत्र में है।
प्लांट लगने के बाद गोशलाओं में बिजली की समस्या समाप्त हो जाएगी। इन गोशलाओं में काफी संख्या में गोवंश रह रहे हैं। बिजली से रात में रोशनी के साथ ही गोशाला में लगी समर को चलाया जाएगा। इसी तरह पिथनुपर गोशाला में भी गोवंश रखे गए हैं। प्रयोग सफल होने पर अन्य गोशालाओं में गोबर गैस के प्लांट लगाकर बिजली की आपूर्ति होगी।