
कानपुर अग्निकांड में सामने आया पुलिस का मानवीय चेहरा,6 पिल्लों की जान बचा कर जीत लिया दिल
जनपद एटा के थाना राजा का रामपुर के निकट गांव नगला झाऊजोर के निवासी है पुलिस के जांबाज सिपाही सुनील यादव
कानपुर के होजरी मार्केट में लगी भीषण आग के दौरान आग ने कुल 5 बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। वही आग ने इंसानों के साथ ही पशु-पक्षियों के आशियानों को भी अपनी चपेट में लिया।
दमकल विभाग और पुलिसकर्मी उस मार्केट को खाली कराने में जुटे थे। इसी दौरान रेस्क्यू टीम में शामिल पुलिस के जांबाज सिपाही सुनील यादव ने देखा कि एक डॉगी बार-बार मार्केट के अंदर जा रही थी। तभी सुनील ने भी उस डॉगी का पीछा किया उसका पीछा किया तो अंदर पहुंच गए।
और देखा एक कोने में उस डॉगी के 6 पिल्ले भीषण आग से तड़प रहे थे। पुलिस के सिपाही सुनील ने सभी पिल्लों को बाहर निकाल कर लाए, उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखा। उनके लिए दूध, ब्रेड और पानी की व्यवस्था भी की। बेसे इस कर्तव्य को देखकर हर कोई बहुत ही भावुक दिखा।