वाराणसी आम आदमी पार्टी ने रामनगर वार्ड नंबर 13 में कूड़ा घर हटाने सीवर सफाई की समस्यायों को लेकर अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन।

वाराणसी आज दिनांक 02/04/2023 दिन रविवार को भारतीय संविधान के तहत और शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठने और 7 दिन बाद सुनवाई ना होने पर कैंट विधानसभा महा सचिव अमित वर्मा के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन प्रारंभ किया।
काशी प्रान्त अध्यक्ष पवन तिवारी ने कहा की राम नगर वार्ड 13 में जनता के बीच में जो कूड़ा घर बनाया गया है कूड़ा घर को तत्काल हटाया जाए नहीं तो आम आदमी पार्टी आगे भी विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी।
आज से 1 सप्ताह पहले अपर आयुक्त वाराणसी से विधान सभा अध्यक्ष प्रमोद श्रीवास्तव महासचिव अमित कुमार वर्मा विधानसभा कैंट के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल अपर आयुक्त से मिला था विधानसभा व रामनगर वार्ड की सफाई व्यवस्था के लिए मिला था जिसमें अपर आयुक्त ने आश्वासन दिया था कि 1 सप्ताह के अंदर कार्यवाही हो जाएगी ऐसा नहीं हुआ जिसकी वजह से आज आम आदमी पार्टी महानगर वाराणसी के कार्यकर्ताओं ने वार्ड नंबर 13 रामनगर में आज से अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन अमित वर्मा ने प्रारंभ कर दिया है।
जिसमें मुख्य रुप से काशी प्रांत उपाध्यक्ष कैलाश पटेल महिला महासचिव प्रदेश रेखा जायसवाल काशी प्रांत महासचिव पल्लवी वर्मा महानगर अध्यक्ष अखिलेश पांडे जिला मीडिया प्रभारी घनश्याम पांडे विधानसभा चुनाव प्रभारी रवि वर्मा महानगर महिला अध्यक्ष शारदा टंडन श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष आर के उपाध्याय कन्हैयालाल मिश्रा अखिलेश पांडे बनारसी पटेल अनुराग सिंह संतोष प्रजापति शिखा देवी देवी आदि साथी लोगों की उपस्थिति रही।